The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

चाँद पर 8 करनाल भूमि खरीदकर बेटी को दिया बर्थड़े गिफ्ट : एडवोकेट अमित शर्मा

हमीरपुर के व्यक्ति ने चाँद पर जमीन खरीदने का जताया दावा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबध रखने बाले एडवोकेट अमित शर्मा ने चाँद पर जमीन खरीदने का दावा किया हैं! एडवोकेट अमित शर्मा का यह दाबा कितना पुख्ता हैं इसके बारे कुछ नहीं कहा जा सकता हैं लेकिन उक्त व्यक्ति ने सोमवार को हमीरपुर में मीडिया के समक्ष चाँद पर करीब 8 करनाल भूमि खरीदने का दावा किया हैं! हालाँकि एडवोकेट अमित शर्मा ने चाँद पर खरीदी गई भूमि के मूल्य में मीडिया कर्मियों के सवाल पर गोलमोल जबाब दिया हैं लेकिन इसे खरीदने की प्रक्रिया जो जटिल जरूर बताया हैं! एडवोकेट अमित शर्मा ने दावा किया हैं कि उन्होंने 4 जुलाई को चाँद पर जमीन खरीदने के लिए अंतराष्ट्रीय सोसाइटी को आवेदन किया था, उसके बाद सोसाइटी ने उन्हें ईमेल पर इससे संबधित दस्तावेज भेजनें को कहा और जमीन खरीद की राशि को डिपॉजिट करने के लिए कहा! यह सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एडवोकेट अमित शर्मा ने दावा किया हैं कि अगले 5 – 6 दिनों में अंतराष्ट्रीय सोसाइटी उन्हें जमीन से संबधित दस्ताबेज उन्हें हैंड ओवर करेगी! उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने चाँद पर जमीन खरीद कर अपनी बड़ी बेटी को बर्थड़े गिफ्ट दिया हैं! एडवोकेट ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं जिनमे से बड़ी बेटी 18 साल की हैं और छोटी बेटी 7 साल की हैं! एडवोकेट अमित शर्मा के इस दावे के बाद हमीरपुर में इस बारे चर्चाएं भी खूब हो रही हैं!

बॉक्स
अंतराष्ट्रीय आंतरिक्ष क़ानून की माने तो चाँद पर जमीन खरीदना कानूनी तौर पर मान्य नहीं हैं! हालांकि कुछ कम्पनीयाँ दावा करती हैं कि ट्रीटी कानून देशों को अधिकार जताने से रोकता हैं न की नागरिकों को! व्यक्तिगत तौर पर कोई भी व्यक्ति चाँद पर कानूनी रूप से जमीन खरीद सकता हैं!

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This