March 17, 2026 2:40 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

ज्वालामुखी के माझीन में गौशाला गिरने से एक महिला की मौत

दो गंभीर रूप से घायल , घायलों का टांडा में चल रहा उपचार

आवाज़ हिमाचल! ज्वालामुखी

ज्वालामुखी के माझीन पंचायत में पशुशाला गिरने से मलबे के नीचे दब कर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी सास और देवरानी गंभीर तौर पर घायल हो गई। मृतका की पहचान भागो देवी 40 वर्ष पत्नी विपन कुमार के तौर पर हुई है। जबकि उसकी देवरानी राधा कुमारी 30 वर्ष पत्नी सोनी कुमार तथा सास शकुंतला देवी 60 वर्ष पत्नी रिखी राम निवासी गांव चौकी दबकेड़ को गंभीर अवस्था में टांडा रेफर किया गया है। राधा देवी को परिजन नादौन अस्पताल ले आए जबकि शकुंतला देवी को ज्वालामुखी अस्पताल में पहुंचाया गया। पता चला है कि सास सहित दोनों बहुएं रविवार को शाम के समय पशुओं को चारा डालने के लिए पशुशाला में काम कर रही थी इसी दौरान अचानक पशुशाला की छत लोहे के गार्डर सहित नीचे आ गिरी जिससे भागो देवी के मलबे के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से राधा देवी को बाहर निकाला और नादौन अस्पताल ले आए जबकि अन्य लोग शकुंतला देवी को मलबे से निकालकर ज्वालामुखी अस्पताल ले गए। नादौन में राधा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया चिकित्सकों ने बताया कि राधा देवी के शरीर के कई भागों में गहरी चोट के निशान हैं।

वहीं सूचना मिलते ही तहसीलदार ज्वालामुखी मनोहर लाल शर्मा की अगुवाई में प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उनकी अगुवाई में राहत और बचाव कार्य आरंभ किया गया। इस संबंध में मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार तथा दोनों घायल महिलाओं को दस दस हजार रुपए की राहत राशि दी गई है। थाना प्रभारी ज्वालामुखी ओपी ठाकुर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This