आवाज हिमाचल। हमीरपुर
नवनियुक्त खाद्य आपूर्ति विभाग के नॉन ऑफिशियल डायरेकटर विक्रम शर्मा को शनिवार को परीधि गृह हमीरपुर में पहुुंचने पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हार पहनाकर सम्मानित किया और नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर बनने पर बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राजनीतिक सलाहकार सुनिल बिटटू का इस नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं विक्रम शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उस जिम्मेवारी को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महासचिव प्रवेश ठाकुर, राजेश आनंद, अश्वनी लंबरदार, राकेश वर्मा जिला कांग्रेस किसान सैल के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष सेवा दल मदन लाल कौंडल, जिला अध्यक्ष एस.सी. सेल होशियार सिंह, जिला पंचायत राज के महासविव रणजीत सिंह, उत्तम चौधरी, सचिव संजीव धीमान, अजय शर्मा, राजीव चौधरी, अनिल शर्मा, शशी मोहम्मद, लवनीश, पूर्व शहर अध्यक्ष कांग्रेस मनोज शर्मा, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, युवा कांग्रेस अनुसंधान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कटोच, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा, आशीष कुमार, सुजानपुर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री का आभार जताया।






