तु-तड़ाक से शुरू हुई बेतुकी जंग धक्का-मुक्की पर रुकी
आवाज़ हिमाचल । हमीरपुर
संगठन पर काबिज होने के लिए हमीरपुर के असंगठित भाजपाईयों की मंडली ने संगठन के मुखिया के चुनाव का प्रारंभिक खाका तैयार करने आए प्रभारी सुरेश चंदेल व बीजेपी की उपाध्यक्ष पायल वैद्या की मौजूदगी में जमकर हुडदंग मचाया। बीजेपी पार्टी की अनुशासन की मर्यादा को तार-तार करते हुए गुटों में बंटे भाजपाईयों में मैं-तू-तू से शुरु हुई नौबत तु-तड़ाक से होती हुई धक्का-मुक्की पर पहुंच गई। एक गुट को चुनाव की प्रारंभिक के प्रक्रिया स्थल पर दूसरे के मौजूद होने पर एतराज था। जबकि दूसरे गुट को पहले गुट के अनापेक्षित कार्यकर्ताओं के मौजूद होने पर एतराज था। इसी एतराज के चलते मैं-तू-तू से शुरू हुई हमीरपुर बीजेपी की बेतुकी जंग धक्का-मुक्की पर जाकर रुकी।
बॉक्स
अनापेक्षित कार्यकर्ताओं के चुनाव प्रक्रिया स्थल पर कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एतराज था। जिसके चलते छिटपुट नोक-झोंक हुई है।
देशराज बीजेपी, अध्यक्ष हमीरपुर।





