February 16, 2026 10:27 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बड़सर के भैल की अर्पण बाला को आर्थिक मदद की दरकरार

अर्पण बाला के पति ने दानी सज्जनों से लगाई मदद की गुहार

आवाज हिमाचल। बड़सर

बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैल से संबंध रखने वाली अर्पण बाला पत्नी दीनानाथ को अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकरार है। पिछले 7 वर्षों से रीड की हड्डी टूटने के कारण बिस्तर पर पड़े रहने को मजबूर अर्पण बाला एक गरीब परिवार से संबंध रखती हैं और उनके पति दीनानाथ दिहाड़ी मजदूरी कर उनका इलाज करवा रहे हैं। लेकिन अब समस्या यह उत्पन्न हो गई है कि बिना पैसों के सही इलाज न होने के कारण अर्पण बाला के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

पति दीनानाथ के पास जो कुछ था वह सब अर्पण बाला के इलाज पर खर्च हो गया। यहां तक कि इलाज करवाते-करवाते दीनानाथ कर्ज तले भी दबा हुआ है। अब स्थिति ऐसी है कि न तो दीनानाथ के पास अपनी पत्नी के इलाज का कोई साधन बचा है और न ही परिवार चलाने का कोई सहारा है। आर्थिक स्थिति से जूझ रहे दीनानाथ ने अब अपनी पत्नी के इलाज के लिए क्षेत्र के समाज सेवियों व दानी सज्जनों के आगे सहायता के लिए हाथ फैलाए हैं। स्थानीय पंचायत ने भी अपने स्तर पर इस गरीब परिवार की मदद के लिए प्रयास किए हैं। अब पंचायत ने सर्वसहमति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार व जिला उपायुक्त हमीरपुर से अर्पण बाला के इलाज की सहायता के लिए मांग की है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This