आवाज हिमाचल। बड़सर
बड़सर के सकरोह के विशु कुमार बिजली का करंट लगने 70 प्रतिशत तक झुलसा गुजरात के अस्पताल में डॉक्टरों ने 15 लाख रुपए बताया है इलाज का खर्च विकलांग मां व बाप के अलावा परिवार में कमाने को नहीं है कोई अन्य साधन हमीरपुर बड़सर के ढटवाल क्षेत्र के सकरोह गांव के 23 वर्षीय विशु कुमार को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। विशु कुमार पिछले दिनों बिजली का करंट लगने से तकरीबन 65 से 70 प्रतिशत झुलस गया है। इस हृदय विदारक घटना के बाद विशु का इलाज गुजरात में चल रहा है। जहां डॉक्टरों ने इलाज का खर्च 15 लाख रुपए बताया है।
लेकिन विशु के परिवार के पास उसका इलाज करवाने का सामर्थय नहीं है। क्योंकि विशु के माता-पिता दोनों ही विकलांग हैं और उनके परिवार में आय का कोई अन्य साधन नहीं है। विशु अपने विकलांग मां-बाप का बड़ा बेटा है। जबकि उसके भाई-बहन छोटे हैं जो अभी कुछ भी नहीं कमाते हैं। विशु के विकलांग मां-बाप ने बेटे के इलाज के लिए क्षेत्र के समाज सेवी व दानी सज्जनों से सहायता की गुहार लगाई है। विशु के पिता बाबु राम का कहना है कि जो भी दानी सज्जन उनके बेटे के इलाज के लिए सहायता करना चाहता है वह एसबीआई बैंक के खाता संख्या 32822558486, आईएफएस नं. एसबीआईएन0008846 पर सहायता राशि जमा करवा सकता है या फिर 7018468701 मोबाइल नंबर पर पेटीएम कर सकता है। उनका आग्रह है कि जो भी दानवीर इन नंबरों पर सहायता राशि जमा करवाए वह कृपया उसका स्क्रीन शॉट 8198078439 (व्हाट्सऐप नंबर) पर जरूर सेंड करें।






