February 16, 2026 12:44 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

माँ -बाप की मौत के दुःख को सहन न कर सका युवक, नहर में कूदकर दे दी जान

आवाज़ हिमाचल ! हमीरपुर

हमीरपुर जिला के उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के घनसुई गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक बेटा मां-बाप की मौत सहन न कर सका और नहर में कूदकर उसने अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक युवक लापता चल रहा था जिसका शव देर शाम गंगुवाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (पंजाब) के समीप बरामद हुआ।

मृतक शशांक शर्मा (31) सुपुत्र जगरनाथ शनिवार 23 जुलाई को नंगल में नहर के पास अपनी गाड़ी खड़ी करके लापता हो गया था। उसने अपने बहन – बहनोई को फ़ोन करके सुसाइड करने की बात कही थी। नंगल पुलिस शनिवार से युवक को खोज रही थी। जिसके बाद नंगल पुलिस को गंगुवाल मे शव मिलने की सूचना मिली उसके बाद । पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे मे लेकर युवक के रिश्तेदारों को शिनाख्त के लिए बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वीरवार को नंगल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। बीडीसी करेर वार्ड डेनी जसवाल व करेर पंचायत के पूर्व प्रधान सुखराम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि मृतक के माता -पिता का देहांत कुछ समय पूर्व ही हुआ था, जिस कारण वो डिप्रेशन में रहता था। शशांक डिडवीं -टिक्कर में एक निजी कंपनी मे नौकरी करता था और घर पर अकेला रहता था। वह इकलौता बेटा था जबकि उसकी एक बहन शादीशुदा है, जो चंडीगढ़ मे रहती है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This