March 10, 2026 4:56 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नॉन ऑफिसियल डायरेक्टर के पद पर विक्रम शर्मा व राजेंद्र सिंह को नियुक्त करने पर सरकार का जताया आभार

आवाज़ हिमाचल। हमीरपुर

प्रदेश सरकार ने स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में नॉन ऑफिसियल डायरेक्टर के पद पर नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है। स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड में हमीरपुर जिला के विक्रम शर्मा निवासी बलोखर (भोरंज) व राजेंद्र सिंह निवासी कोहला (नादौन) को नॉन ऑफिसियल डायरेक्टर के पद पर मनोनीत किया है। जिला कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिटटू का आभार व्यक्त किया है। इस नियुक्ति के लिए जिला कांग्रेस के महासचिव प्रवेश ठाकुर, राजेश आनंद, अश्वनी लंबरदार,राकेश वर्मा जिला कांग्रेस किसान सैल के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष सेवा दल मदन लाल कौंडल, जिला अध्यक्ष एससी सेल होशियार सिंह, ज़िला पंचायत राज के महासविव रजनीश गांधी, जगदीश भारद्वाज, सेवानिवृत डी.एस.पी. कुलदीप चंद, मनोज ठाकुर, सचिव संजीव धीमान, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अभिरिक्षत शर्मा, पंचायती राज हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौहान, भोरंज पवन कुमार, नादौन संजय शर्मा, बड़सर के संजय, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा,आशीष कुमार,सुजानपुर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This