February 17, 2026 10:45 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए आगे आए बड़सरवासी : इंद्र दत्त लखनपाल

आवाज़ हिमाचल! बड़सर

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में हुए भारी नुक्सान के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने त्वरित कदम उठाए हैं तथा उन्हें राहत प्रदान की है। इनकी मदद के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष भी स्थापित किया है तथा प्रदेशवासियों से इस कोष में यथासंभव अंशदान की अपील की है।

इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि इस कोष में अंशदान के लिए बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। विधायक ने बताया कि कई लोगों ने अपने सामथ्र्य के अनुसार अपनी नेक कमाई से अंशदान की राशि के चेक उन्हें सौंपे हैं। इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सरवासियों द्वारा दिए गए लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये के अंशदान के चेक शीघ्र ही मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This