February 17, 2026 10:59 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नशे के बारे में ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ एप पर दें जानकारी, गुप्त रखी जाएगी पहचान : आदित्य नेगी

आवाज़ हिमाचल! शिमला

मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए “ड्रग फ्री हिमाचल” नामक एप शुरू की गई है, जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी नशे की सप्लाई और कारोबार के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना दे सकता है।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एप के माध्यम से सूचना देने वाले का नाम, मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस का पुलिस को भी पता नहीं चल पाता। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नशे की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 94591-00100, 1908 या 112 पर भी संपर्क कर सकते है।


उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को समय-समय पर दवाइयों की दुकानों पर भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दवा विक्रेता केंद्र में अगर अनियमितता पाई जाए तो उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी जिला में पोस्त एवं भांग की फसल की अवैध खेती की निगरानी के संदर्भ में भी उचित कदम उठाएं। यदि जिला में कहीं पर भी नशीले पदार्थों की खेती की जा रही है तो उसे तुरंत प्रभाव से नष्ट करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें, ताकि जिला में बढ़ते नशे पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूल एवं कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविरों का भी आयोजन करने के निर्देश दिए तथा की गई। विभागीय कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This