February 17, 2026 10:47 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

पंजाब के रोपड में सड़क दुर्घटना में गई बड़सर के युवक की जान,एक घायल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिमाचल के हमीरपुर के जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक युवक की पंजाब के रोपड में सड़क दुर्घटना में मौत हुई है! मृतक युवक की पहचान विनय शर्मा (27) पुत्र राज कुमार ग्राम पंचायत मकड़ के रूप में हुए है!

बताया जा रहा है कि विनय शर्मा रविवार को अपने बड़े भाई शम्मी के साथ बाइक पर घर से नौकरी पर लौटने के लिए खन्ना (पंजाब) जा रहा था। दोनों भाई खन्ना में एक औद्योगिक इकाई में नौकरी करते थे। विनय के चचेरे भाई रिंकू ने बताया कि रोपड़ के पास एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे विनय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका बड़ा भाई शम्मी कुमार बाल-बाल बचा। उसे मामूली चोटें ही आई हैं। रोपड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस हादसे में केस दर्ज कर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद विनय की पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This