February 17, 2026 12:28 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

आपदा राहत कोष में जमा हुए 16.50 करोड़ रुपए

प्रदेश पर आई प्राकृतिक आपदा की मदद के लिए बढ़े हाथ

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पांच और लोगों ने आपदा राहत कोष में जमा करवाई राशि

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश को जुलाई माह के शुरू में भारी बारिश से आई प्राकृतिक आपदा के प्रकोप से 8 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। प्रदेश में आई यह प्राकृतिक आपदा दशकों में प्रदेशवासियों को सबसे गम्भीर परिणाम लाई है। जबकि राज्य की कठिन भुगौलिक परिस्थितियों के कारण बचाव एवं राहत कार्य चुनौती पूर्ण रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश के लोगों का साहस और राज्य सरकार की दक्षता दोनों का परिक्षण हुआ है। इस परिक्षण में प्रदेशवासियों और सरकार के सामंजस्य और त्वरित प्रतिक्रिया से राहत एवं बचाव कार्यों में सफलता भी हासिल हुई है। प्रदेश के लोगों व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा व उनके पुनर्वास की बड़ी जिम्मेदारी उठाई है। सरकार ने आपदा प्रबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष की स्थापना की।

यह राहत कोष भारी बारिश से हुए नुकसान के पश्चात लोगों के पुनर्वास व धरोसंरचना की बहाली एवं मुरम्मत कार्यों के उद्देश्य की पूर्ति के मद्देनजर अहम भूमिका निभा रहा है। हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष में प्रदेश के लाखों हाथों का निस्वार्थ रूप से आगे आना प्रदेश में आपसी भाईचारे व संस्कारों का परिचायक बना है। अप्रत्याशित कठिनाईयों का सामना करते हुए राज्य के लोगों ने असाधारण बहादुरी व एकजुटता का प्रदर्शन कर इस आपदा से पार पाने में सरकार का भरपूर सहयोग किया है। प्रदेश पर आई इस मुश्किल घड़ी में समर्थन एवं राहत के लिए प्रदेश के लाखों हाथों ने आपदा राहत कोष में सहायता की है। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर के सैकड़ों लोगों ने भी इस मुश्किल घड़ी से गुजर रहे प्रदेश की सहायता के लिए बढ़चढ़ कर हाथ बढ़ाए हैं। प्रदेश भर से अब तक 16.50 करोड़ रुपए आपदा राहत कोष में जमा हो चुके हैं। जबकि राहत कोष में सहायता राशि जमा करवाने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के 5 दानीवीरों ने अपनी नेक कमाई से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में धन राशि प्रदान की है।

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की अगुवाई में हरिचंद बन्याल ने 21 हजार रुपए, हरवंश लाल ने 11 हजार रुपए, रिटायर्ड कैप्टन अजीत चौहान ने 11 हजार रुपए, अजीत सिंह दीवान ने 11 हजार रुपए व दिव्य सर्वहित सुधार सभा बड़सर द्वारा 15 हजार रुपए की राशि जमा करवाई है। अब तक बड़सर विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर हमीरपुर जिला की पांचों विधानसभाओं से सैकड़ों लोगों ने आपदा राहत कोष में सहायता राशि जमा करवाई है।

बॉक्स

हिम अकैडमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अध्यक्ष पंकज लखनपाल ने रविवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर आपदा राहत कोष में 2 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस मुश्किल समय में प्रदेश की जनता सरकार के साथ खड़ी है और आपदा राहत कोष में बढ़चढ़ कर सहभागिता निभा रही है। प्रदेश की जनता के इस स्नेह के लिए सभी का तहदिल से शुक्रगुजार हूं।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हि.प्र.

 

बॉक्स

प्रदेश में भारी बारिश से आई आपदा में लोगों के सहयोग के लिए लोगों ने दिल खोलकर हाथ बढ़ाए हैं। हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष में अब तक 16.50 करोड़ के करीब की राशि जमा हो चुकी है। लोग लगातार आपदा राहत कोष में अपनी नेक कमाई जमा करवा रहे हैँ। सोमवार को भी बड़सर के पांच दानवीरों सज्जनों ने हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष में राशि जमा करवाई है।

इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक बड़सर क्षेत्र

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This