March 26, 2026 4:44 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

महिला मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने सैकड़ों लोगों सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री से लिया आशीर्वाद

*कुछ और लक्ष्य भी हैं जो अभी पूरा करने को हैं: धूमल*

* पूर्व मुख्यमंत्री ने वंदना योगी को बधाई दी और पार्टी के परम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दी*

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

लक्ष्य अभी कुछ और भी हैं जो हासिल करने को हैं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को समय पर स्थित अपने निवास स्थान पर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना योगी को बधाई देते हुए और उपस्थित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार शानदार काम इस देश में करके दिखा रही है 500 वर्षों से हम सब लोग हैं इंतजार कर रहे थे कि भगवान श्रीराम का एक भव्य मंदिर उनकी जन्मभूमि पर बनाएंगे कई लोगों ने इसके लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं और आज मोदी सरकार उस वर्षों पुराने स्वप्न को पूरा करने में लगी है। सफर हम पूरा करते जा रहे हैं कुछ और लक्ष्य भी देश के सामने हैं जो अभी पूरा करने को हैं।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में समय-समय पर अलग-अलग पद और दायित्व कार्यकर्ताओं को दिए जाते हैं लेकिन कोई भी पद या दायित्व बड़ा नहीं होता। राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी वोट एक है और बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता का भी एक ही वोट है। सबसे महत्वपूर्ण काम जो मैं समझता हूं अगर वह तो वह है मतदान केंद्र पर काम करने वाले कार्यकर्ता का है। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश का नेतृत्व भाषण दे सकता है प्रेरणा दे सकता है आग्रह कर सकता है लेकिन उन सब बातों को फील्ड में काम करके पार्टी के पक्ष में मतदान के रूप में परिवर्तित करने का कार्य मतदान केंद्र पर काम करने वाला कार्यकर्ता करता है। पद मिलता है तो कभी चला जाता है फिर दूसरे को मिलता है दायित्वों भी आता जाता रहता है लेकिन एक ऐसा पद है जो एक बार मिल जाए तो कभी नहीं जाता और वह पद है कार्यकर्ता होना। संगठन फिर से बन रहा है सभी मोर्चों का प्रकोष्ठों का गठन होगा पद भी मिलेंगे दायित्व भी दिए जाएंगे सबके पास भले ही कोई दायित्व ना पार्टी दे लेकिन कार्यकर्ता सभी रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी बहुत ही संस्कारी परिवार से संबंध रखती हैं हमारी पार्टी का लक्ष्य क्या है विचारधारा क्या है सिद्धांत क्या है यह सबको पता है हमें भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है। आज संयोग से राष्ट्र को ऐसा नेतृत्व मिला है जो देश को उस लक्ष्य की ओर लेकर जा रहा है। लेकिन जब जब अच्छे काम होते हैं तब बाधाएं भी डाली जाती हैं। हम सब जानते हैं रामायण युग में भी भगवान श्री राम के हर काम में विघ्न डालने की हजारों को से राक्षसों ने की थी और आज के युग में भी यही हो रहा है। आज भी जमा अपने परम लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं तो हजारे और चने हमारे रास्ते में आ रहे हैं हमारे विचारधारा के विरोधी राष्ट्र विरोधी ताकते सट्टा के लिए भूखे लोग जिनके लिए सत्ता महत्वपूर्ण है राष्ट्र महत्वपूर्ण नहीं है वह सब मिलकर इस रास्ते में अड़चनें डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज सबसे पहले हमारा दायित्व अपने लिए नहीं और ना ही पार्टी के लिए बल्कि देश के लिए बनता है देश में फिर से कमल खिले और मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बने ताकि भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने का सपना जो सब लोगों ने कई वर्षों से मिलकर देखा है उसे प्राप्त किया जा सके। मुझे पूरा विश्वास है कि सब किए एकजुट मेहनत रंग लाएगी फिर से देश में मोदी सरकार आएगी और फिर प्रदेशों में भी भाजपा की सरकारें आएंगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This