आवाज़ हिमाचल । हमीरपुर
बजरंग दल हमीरपुर इकाई के द्वारा सावन मास के जेष्ठ सोमवार को गांधी चौक हमीरपुर पर फलों का भंडारा आयोजित किया गया । इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को केला नाशपती सहित अन्य फल वितरित किए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद सहप्रांत मंत्री पंकज भारतीय भी विशेष रूप से मौजूद रहे । गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद के द्वारा हिंदू मान्यताओं के आधार पर विशेष दिनों के उपलक्ष पर भंडारे का आयोजन किया जाता है । बजरंग दल के जिला हमीरपुर संयोजक आशीष शर्मा ने बताया कि सावन मास के पहले
सोमवार के उपलक्ष पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा फलों के भंडारे का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि इस दौरान 50 पेटी केला,1 क्वांटल नाशपाती और 1 क्वांटल मेरी गोसा वितरित किया गया ।






