March 13, 2026 4:33 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कुल्लू में एक बार फिर बरपा कुदरत का कहर

खराहल व काइस में फटा बदल, दो की मौत 3 अन्य घायल!

जुआनी नाले में आई बाढ़ 3 दोपहया वाहनों सहित 9 गाड़ियां वही!

आवाज़ हिमाचल! कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में कुदरत कहर बरपा रही है। कई इलाकों से भारी बारिश का अलर्ट है, तो कई इलाकों से बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस बीच कुल्लू के काइस नाला में बादल फटा है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। कुल्लू के खराहल व काइस घाटी में बादल फटने से जुआनी नाले में बाढ़ आ गई है, जुआनी नाले का जलस्तर एक दम बढ़ जाने के साथ भारी मात्रा में मलबा आने से क्षेत्र में तबाही मच गई है! स्थानीय लोगों की माने तो मलबा कार्यशाला रिहाइश की ओर मुड़ गया, जिसके चलते कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आए है!

सूत्रों के मुताबिक कुल्लू पुलिस थाने में सुबह सूचना मिली कि काइस गांव के कोटा नाला में बादल फटा है। इस दौरान गाड़ियां बह गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि बादल फटने से सड़क किनारे बोलेरो गाड़ी (HP 34A-9595) में सोए 4 व्यक्ति चपेट में आ गए हैं। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।वहीं एक अन्य व्यक्ति की मौत की सूचना भी मिल रही है लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है!

बॉक्स

मृतक की पहचान बादल शर्मा (28) पुत्र गणेश शर्मा गाव चन्सारी डाक घर बारी पधर तहसील व जिला कुल्लू, जबकि घायल व्यक्ति खेम चंद (53) पुत्र नानक चंद गाव बडोगी डाक घर न्योली तहसील व जिला कुल्लू व सुरेश शर्मा (38) पुत्र लैस राम गाव चन्सारी डाकघर बारी पधर तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। गाड़ी चालक कपिल (31) पुत्र कमलेश शर्मा गाव चन्सारी डाकघर बारी पधर तहसील व जिला कुल्लू सुरक्षित बताया जा रहा है। इसके अलावा अन्य 6 गाड़ियों व 3 दोपहिये वाहनों को भी नुकसान हुआ है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This