March 8, 2026 9:56 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

पट्टा पंचायत के पूर्व सैनिक से लाखों की ठगी, केस दर्ज 

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

ग्राम पंचायत पट्टा के तहत आने वाले लडवीं गांव के पूर्व सैनिक से 315000 की ठगी की गई है। शातिर ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया। फोन कॉल के माध्यम से ठग ने बताया कि वह उनकी भांजी का पति बोल रहा है। उसने बताया कि उसकी माता बीमार है कथा गंभीर स्थिति में है। फ्रॉड कॉल करने वाले ने व्यक्ति बैंक के खाते में 9 लाख रूपए ट्रांसफर करने की बात कही। वहीं मुंबई से भी व्यक्ति को फोन आया कि आपके खाते में 9 लाख रूपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं। ठग ने व्यक्ति को कहा कि वह उसके द्वारा बताए गए अकाउंट नंबर में पैसा ट्रांसफर कर दे और 9 लाख रूपए बाद में उनके खाते में आ जाएगा। व्यक्ति उसके झांसे में आ गया तथा उसके बताए गए खाते में 3,15000 ट्रांसफर कर दी गई। पैसा ट्रांसफर होने के बाद व्यक्ति को किसी तरह की कोई कॉल नहीं आई ऐसे में वह समझ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। बाद में मामला साइबरक्राइम मंडी को भेजा गया। साइबर क्राइम मंडी की तरफ से अब मामला जांच के लिए भोरंज पुलिस थाना को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This