March 13, 2026 2:40 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बीजेपी के कार्यकाल में नहीं खुला कोई भी मेडिकल कॉलेज झूठ बोलती है बीजेपी…..प्रेम कौशल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मिडिया को जारी एक बयान में कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे छः मेडिकल कॉलेजों में से एक को भी खोलने में भाजपा की अब तक रही प्रदेश सरकारों का कोई योगदान नहीं है,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित तमाम भाजपा नेता हमीरपुर,चंबा और नाहन के मेडिकल कॉलेजों को लेकर झूठ बोल रहे हैं जबकि जिस समय इन कॉलेजों को 190/ करोड़ रूपए प्रति कॉलेज बजट के साथ मंजूरी मिली तब न नड्डा केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे न ही देश अथवा प्रदेश में भाजपा की सरकारें थी। उन्होंने ने कहा कि मात्र बिलासपुर में बन रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की मंजूरी में भाजपा की केंद्र सरकार का योगदान है जिसकी स्थापना में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कौशल ने जय राम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने शासनकाल में एक असफल और पालटुराम मुख्यमंत्री के रूप में ख्याति प्राप्त कर सत्ता से हाथ धोने के बाद जिस वर्ग के लोगों का उत्पीड़न करते रहे अब विपक्ष में आकर उन्हीं से हमदर्दी जता कर उनके नायक बनने का प्रयास कर रहे हैं।प्रेम कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी ताकत तथा निष्ठा से भाजपा शासनकाल की नीतियों के कारण हुई बदहाली से प्रदेश को उबारने का कार्य कर रहे हैं जबकि भाजपा नेता और केंद्र सरकार राह में रोड़े अटकाने में मशगूल हैं।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This