April 2, 2026 3:53 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कांगड़ा पुलिस ने बरामद की 6.61 लाख की ड्रग मनी

ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, और हो सकती है गिरफ्तारियां
आवाज हिमाचल। धर्मशाला

 

ड्रग्स माफिया के खिलाफ नूरपुर और कांगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धर्मशाला तहसील के सिद्धबाड़ी के एक किराये के मकान पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 6.61 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार नूरपुर पुलिस ने एक जुलाई को किरण कुमार पुत्र राजेश कुमार एवं मुकेश कुमार पुत्र सुफल राम को 19.67 ग्राम चिट्टा और 29 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की ज्वाइंट टीम ने बुधवार को सिद्धबाड़ी में दबिश दी। किरण कुमार जो यहां किराये के मकान में रहता था, के कमरे पर मारी गई छापेमारी में उक्त ड्रग मनी बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस जीर टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबारियों को नकेल डालने तक पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This