- विधायक आशीष शर्मा ने 130 महिला मंडलों को किया सम्मानित
- नारी, मां, बहन, पत्नी के रूप में व्यक्ति व देश को करती है सशक्त : आशीष
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन हमीरपुर के बनाल्ट क्रिकेट ग्राउंड ललीण में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंदना योगी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सदर आशीष शर्मा ने की। इस मौके पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान सहित मंडल शहरी के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और जिला एवं मंडल भाजपा से विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से महिला दिवस के अवसर पर मैदान में रौनक लगी है। उन्होंने कहा कि जीवन में नारी का महत्व अनुकरणीय है। मां, बहन, पत्नी के रूप में नारी ही किसी व्यक्ति को और सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि जीवन में नारी का महत्व अनुकरणीय है। मां, बहन, पत्नी के रूप में नारी ही किसी व्यक्ति को और शक्त करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और देश में नारी शक्ति को मजबूती प्रदान की। हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला है। देश में राष्ट्रपति के पद पर एक महिला देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान है। दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला को बनाकर भाजपा ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में एक तिहाई सदस्य महिला होंगी। जिसके लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है और जल्द ही यह आरक्षण महिलाओं के लिए लागू होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जहां महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कार्य किए वहीं कांग्रेस सरकार ने भोली भाली मातृशक्ति के साथ मात्र छल किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को पंद्रह सौ रूपए देने की गारंटी दी थी लेकिन आज दिन तक महिलाओं को यह पैसे नहीं मिले। महिलाएं अब प्रदेश की झूठी सरकार को समझ चुकी है। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने शहरी भाजपा मंडल हमीरपुर के करीब 130 महिला मंडलों को दरी व गलीचा भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही विधायक आशीष शर्मा की ओर से गरीब बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत दो बच्चियों को डेढ़ डेढ़ लाख के चेक भेंट कर सम्मानित किया। नारा पंचायत की 106 वर्षीय वृद्धा मनसा देवी को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।
भाजपा नारी शक्ति को कर रही मजबूत : इंदु
समारोह मे राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नारी शक्ति को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज हर बड़े पद पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। पंद्रह सौ देने के नाम पर महिलाओं को मात्र ठग है। उन्होंने महिला दिवस के सफल कार्यक्रम के लिए जिला भाजपा व विधायक आशीष शर्मा की खूब सराहना की।
नशे को जड से मिटाने के लिए महिला शक्ति को भी आगे आने की जरूरत : लखनपाल
इस मौके पर विधायक बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल ने समस्त नारीशक्ति से आह्वान किया कि अगर नशे के कारोबार को प्रदेश से मिटाना है तो अपने बच्चों को नारीशक्ति ही सुधार सकती है। अर्चना चौहान ने अभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार ने उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी संतोष शर्मा ने भी कार्यक्रम में आई मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।