March 10, 2026 8:19 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हमीरपुर सदर थाना में यादेश ठाकुर, तो बड़सर में गुरबख्श ने संभाला एसएचओ का कार्यभार

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
सदर थाना हमीरपुर में यादेश ठाकुर ने बतौर थाना प्रभारी (एसएचओ) अपना कार्यभार संभाला है। यादेश ठाकुर इससे पूर्व पुलिस चौकी योल मे इंचार्च थे। एसएचओ प्रमोट होने के बाद पहली बार उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला के सदर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यादेश ठाकुर ने कहा कि उनका मुख्य उदेश्य क़ानून व्यवस्था स्थापित करना, महिला सुरक्षा व्यवस्था को सदृढ़ करना और बढ़ते नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फैकना रहेगा। इसके अलावा शहर में क़ानून व्यवस्था से खिलबाड़ करने वालों के खिलाफ भी निरंतर कारवाई जारी रहेगी।

उधर, बड़सर थाना में एसएचओ गुरबख्श ने बतौर थाना प्रभारी अपना कार्यभार संभाला है। बड़सर के नए प्रभारी ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहले सिद्ध पीठ बाबा बालक मंदिर दियोटसिद्ध मे शीश नवाया और उसके बाद दियोटसिद्ध चौकी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, नशे के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे और जनता से सहयोग की अपील रहेगी। उन्होंने कहा कि दियोटसिद्ध मंदिर में 14 मार्च से चैत्र मेले शुरू होने वाले हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो इसकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बाबा जी की नगरी पर पुलिस व होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ तीसरी आंख का पहरा भी रहेगा जिसके पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा कि धार्मिक नगरी मे खुली गाडिय़ों मे न पहुंचे और यातायात नियमों व कानूनों का पालन करते हुए ही दियोटसिद्ध दरबार पंहुचे। जो श्रद्धालु या व्यक्ति क़ानून व्यवस्था का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ सख्त कारवाई भी अमल मे लाई जाएगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This