February 17, 2026 4:56 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

छात्रों को भायी शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियां

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में स्कूली कार्यक्रमों की सांझेदारी में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू के कक्षा नवमीं से 12वीं तक के 10 छात्रों ने शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन कर सभी गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवाई। पठन-पाठन गतिविधियों के अतिरिक्त छात्रों ने नृत्य, चित्रकला, खेल व संगणक प्रयोगशाला में कृत्रिम बुद्धिमत्ता में दक्षता हासिल की। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे शिक्षक सुनील कुमार शर्मा (टीजीटी आट्र्स), प्रवक्ता चंद्र रेखा ने विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों के साथ उनके पाठ्यक्रम वितरण, पाठ योजना, संगणक तकनीक द्वारा विषय-वस्तु को आसान तरीके से पढ़ाने व विभिन्न विषयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने संबंधी प्रश्न कोष तैयार करने आदि के अनुभव सांझा किया। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम विद्यालयों का टविनिंग कार्यक्रम समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से चलाया जा रहा है जिसमें प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र के विद्यालय पीएमश्री विद्यालयों के साथ शिक्षा क्षेत्र में किया जा रहे नवाचारों को सांझा करने की और एक अहम पहल है। इन दो विद्यालयों का यह कार्यक्रम 18 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक हैप्स हीरानगर में आयोजित किया जा रहा है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This