February 6, 2026 7:19 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से 40 करोड़ रूपये का बजट का प्रावधान

 

बड़सर
उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मन्दिर न्यास दियोटसिद्ध बजट वर्ष-2025 की बैठक मंगलवार को उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं अध्यक्ष बाबा बालक नाथ मन्दिर न्यास दियोटसिद्ध राजेन्द्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में दियोटसिद्ध में आयोजित की गई, जिसमें सरकारी व गैर सरकारी न्यास सदस्यों के साथ विशेष आमन्त्रित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मन्दिर अधिकारी ने अवगत करवाया कि वर्ष 2024 में आय 35 करोड़ 05 लाख 73 हजार 241 रूपये हुई तथा व्यय 27 करोड़ 20 लाख 23 हजार 299 रूपये हुआ है। वर्ष 2025 में मन्दिर की आय 37 करोड़ 05 लाख 60 हजार 946 रूपये होने का अनुमान है तथा वर्ष 2024 की बचत सावधि जमा राशि में से 3 करोड़ 60 लाख रूपये खर्च उपरांत वर्ष 2025 के लिए मु. राशि 40 करोड़ 65 लाख 60 हजार 946 रूपये का अनुमानित बजट, बैठक में प्रस्तुत किया, जिसे विस्तृत चर्चा अनुसार न्यास सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया गया। जिसमें मुख्यत: पूजा धूप, धूने के लिए लकड़ी व बाबा जी की फोटो/स्मृति पर 12 लाख रूपये, बिद्युत बिल, जनरेटर, सोलर लाईट इत्यादि 55 लाख रूपये, वेतन व सेवानिवृति उपदान (मन्दिर स्टॉफ) 11 करोड़ 50 लाख वेतन व सेवानिवृति उपदान (शिक्षण संस्था) 08 करोड़ 80 लाख वेतन सुरक्षा व्यवस्था हेतु (गृह रक्षक) 02 करोड 80 लाख रूपये, प्रशासनिक स्टाफ वेतन पर 25 लाख रूपये मेला अस्थाई स्टॉफ पर 35 लाख रूपये, हिस्सेदारों व निधियां पर 1 करोड़ 33 लाख 10 हजार 946 रूपये, फर्नीचर इत्यादि पर 50 लाख रूपये, लंगर पर व्यय हेतु 50 लाख रूपये, आर्थिक सहायता हेतु 50 लाख रूपये, अंकेक्षण व वकील फीस हेतु 5 लाख रूपये, वाहनों पर व्यय हेतु 11 लाख रूपये, चिकित्सा पर व्यय 8 लाख रूपये, मन्दिर कार्यालय प्रशासनिक व्यय हेतु 25 लाख रूपये व शिक्षण संस्थानों के कार्यालय प्रशासनिक व्यय 15 लाख 50 हजार रूपये, अग्निशमन यन्त्र हेतु 10 लाख रूपये, मन्दिर निर्माण कार्यों हेतु 4 करोड़ 10 लाख रूपये, शिक्षण संस्थानों में निर्माण हेतु 01 करोड़ रूपये, सी0सी0टी0वी0 कैमरो हेतु 7 लाख रूपये, कर्मचारियों के ऋण हेतु 60 लाख रूपये, सरायों के लिए कम्बल व गद्दे इत्यादि हेतु 10 लाख रूपये, मन्दिर न्यास गऊशाला हेतु 1 करोड़ 50 लाख रूपये, बाहरी स्त्रोतों से सफाई की व्यवस्था व बड़े कूड़ादान खरीद करने हेतु 80 लाख रूपये, महारूद्राग यज्ञ/गौ महिमा सत्संग 4 लाख रूपये, पानी बिल/पानी शुद्धिकरण यन्त्र 01 लाख रूपये, डीएमएफडी/मैटल डिटेक्टर पर व्यय हेतु 4 लाख रूपये, सदाव्रत लंगर के लिए बर्तन व बर्तन साफ करने हेतु नई मशीन क्रय करने हेतु 5 लाख रूपये, कर्मचारी समूह बीमा योजना हेतु 10 लाख रूपये सीएसटी/ जीएसटी/आईजीएसटी पर व्यय 18 लाख रूपये, कूडा संयन्त्र हेतु 25 लाख रूपये, ऑडियो वीडियो प्रोजेक्ट के
लिए 15 लाख रूपये, श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु टैक्सियों के प्रयोग हेतु 12 लाख रूपये मन्दिर परिसर में पौधारोपण व वन वाटिका के नवीनीकरण हेतु 02 लाख रूपये, बन्दरों निजात दिलाने हेतु 03 लाख रूपये, हैण्ड पम्पों हेतु 50 लाख रूपये, कर्मचारी कल्याण निधि के लिए 02 करोड़ रूपये, बाबा जी की वैव साईड व डोक्यूमैंटरी हेतु 25 लाख रूपये तथा इसके अतिरिक्त मुख्यमन्त्री सुख आश्रय योजन के लिए मन्दिर निधि से 01.00 करोड़ लाख रूपये देने का बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त सदस्यों द्वारा श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु दिये गये सुझावों पर भी विशेष चर्चा की गई, जिस पर अध्यक्ष ने नियमानुसार, कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित मन्दिर अधिकारी व सहायक अभियन्ता, मन्दिर न्यास को निर्देश दिये गये कि बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार त्वरित कारवाई अमल में लाने के निर्देश दिये।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This