आवाज हिमाचल। हमीरपुर
एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 17 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17 हजार रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 17 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होने की अपील की है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Advertisement

Cricket Score
Stock Market
Stock Market Today by TradingView
Latest News

दो दिनों तक चले नववर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबाजी के साथ मनाया नया साल
January 1, 2024
No Comments
You May Like This
Why Backing Up Your Seed Phrase in Web3 dApps Feels Trickier Than It Should
Awaz Himachal
August 5, 2025
Δωρεάν Παιχνίδια Fruit Slots Σε Απευθείας Σύνδεση: Ένας Πλήρης Οδηγός
Awaz Himachal
August 3, 2025
Καζίνο Κουλοχέρηδες Σε Απευθείας Σύνδεση Δωρεάν Χωρίς Λήψη: Ένας Πλήρης Οδηγός
Awaz Himachal
August 3, 2025
The Ultimate Guide to Playing Casino Slots Online for Real Money
Awaz Himachal
August 3, 2025
The Best Slots to Play Online for Real Money in the Philippines
Awaz Himachal
August 3, 2025
Win Real Money Slots Online in the USA: An Expert’s Guide
Awaz Himachal
August 3, 2025
Het Complete Gids voor Online Gokkasten Casinospellen in NZ
Awaz Himachal
August 3, 2025
Online-Slots um echtes Geld spielen: Ein umfassender Leitfaden
Awaz Himachal
August 3, 2025
Können Sie echte Spielautomaten online spielen?
Awaz Himachal
August 3, 2025