- हिमाचल के कोहिनूर अनुराग ठाकुर रहे दिल्ली में स्टार प्रचारक, सभी सीटों पर दिलाई बंपर जीत
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
भाजपा की दिल्ली में जीत सुनिश्चित होते ही केजरीवाल को जनता ने आईना दिखाया है। केजरीवाल आज तक छल कपट करते आए थे और धोखे की राजनीति जनता ने अपना पल्लू छुड़ाया लिया है और कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। यह बात भाजपा के पूर्व जिला सचिव विनोद ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल महाठगबंधन के साझेदार व बतौर मुखिया बन रहे कांग्रेस में कभी न जाने की कसम खाने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी के विधायक कांग्रेस के साथ खड़े होकर कंधे से कंधा मिलाया और महाठगबंधन का गठन किया गया जिसका खामियाजा आप पार्टी को आज उन्हें दिल्ली के चुनाव में खुद भुगतना पड़ा। विनोद ने कहा कि प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर दिल्ली के चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में रहे लगभग उन्होंने 46 सीटों पर प्रचार किया और सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली की सबसे कठिन सीट जो मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद थी उसमें भी भाजपा का प्रत्याशी हजारों वोटो के मार्जिन से जीत दर्ज की। जिसका श्रेय भी अनुराग ठाकुर की ताबड़तोड़ प्रचार को जाता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां-जहां जिस प्रदेश में कांग्रेस प्रचार करने जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ कर रहे हैं क्योंकि हर जगह उनसे उनकी 10 गारंटी के बारे में पूछा जाता है जिन्हें जनता के समक्ष ख्याली पुलाव बनाकर पूरा करने की बात करते हैं। अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के के विधायकों को ले डूबा उनका अहंकार और भाजपा ने लहराया सबका साथ सबका विकास और देश के लिए नीति और नियत का परचम जिसके कारण दिल्ली में बंपर जीत दर्ज हुई। भाजपा दिल्ली में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को जाता है।





