April 3, 2026 5:41 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

व्यापार मंडल के अनुरोध पर पुलिस विभाग तथा नगर पंचायत सहित संयुक्त बैठक का आयोजन

आवाज हिमाचल।नादौन
नादौन शहर की सुरक्षा तथा बढ़ रही प्रवासियों की संख्या को लेकर व्यापार मंडल के अनुरोध पर पुलिस विभाग तथा नगर पंचायत सहित संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में इस बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी, तथा थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा व यातायात प्रभारी एस आई नरेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। व्यापारियों ने शहर की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने व प्रवासियों के पंजीकरण का मामला प्रमुखता से उठाया। इसके बाद संयुक्त तौर पर निर्णय लिया गया कि प्रवासियों के पंजीकरण के लिए तीनों संस्थाएं मिलकर एक कोर कमेटी बनाकर शहर का निरीक्षण करेंगे और बाहरी लोगों की पहचान करके उनके पंजीकरण की जिम्मेदारी उनके भू मलिक को या दुकान तथा घर मलिक को दी जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रवासियों को घर व दुकान किराए पर देने वाले उन लोगों के विरुद्ध शिकंजा कसा जाएगा जिन्होंने बिना पंजीकरण प्रवासी लोगों को किराए पर भूमि या कमरा दे रखे हैं। बैठक में बताया गया कि के स्थानीय लोगों ने प्रवासियों को रहने का ठिकाना तो दे रखा है परंतु उन्हें शौचालय की सुविधा नहीं दी है जिससे व्यास नदी किनारे प्रदूषण फैल रहा है। बैठक में बताया गया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि प्रवासियों के सौ प्रतिशत पंजीकरण का रास्ता साफ हो सके। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी, व्यापार मंडल प्रधान त्रिभुवन सिंह तथा थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने भी विस्तृत चर्चा की। इस संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी नितिन चौहान ने बताया कि प्रवासियों का पंजीकरण करवाना उन्हें किराए का ठिकाना देने वाले मालिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापार मंडल सहित लोगों से आग्रह किया कि अपने घरों तथा संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए तथा उनकी उचित रिकॉर्डिंग और बैकअप सुनिश्चित करें। उन्होंने व्यापार मंडल से कहा कि शहर के बाजारों में चौकीदारों की व्यवस्था की जाए।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This