April 3, 2026 1:59 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

डीएवी भड़ोली स्कूल में ग्रीष्मावकाश गृहकार्य की लगाई चित्र प्रदर्शनी ‘मेराकी

आवाज हिमाचल।नादौन

डीएवी भड़ोली स्कूल प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि बच्चों के अंदर छिपी हुई कला और प्रतिभा को निखारने के लिए बच्चों को अवकाश कार्य दिया जाता है। इसमें बच्चे दी गई गतिविधियों में अपनी कल्पना और कौशल को अभिव्यक्त करते हैं। नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ उस विषय से जुड़ते हैं। विद्यालय में पीटीएम के साथ विषयों पर आधारित चित्रप्रदर्शनी ‘मेराकी का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापकों ने बच्चों द्वारा बनाई गई गतिविधियों को दिखाया। प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सजी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित बेहद आकर्षित करने वाले माडल सजाए। प्रदर्शनी में हिंदी, संस्कृत, इंग्लिश, सामाजिक, विज्ञान, कंप्यूटर तथा आर्ट एंड क्राफ्ट। वहीं ईईडीपी के बच्चों ने भी अपने विभिन्न प्रकार की बनाई गतिविधियों से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सडक सुरक्षा के नियम और समाज में फैली अन्य बुराइयों के संदर्भ में माडलों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय भागेदारी दर्ज करवाने से जहां सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है वहीं शिक्षण कार्य में बच्चों की रुचि बढ़ती है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This