आवाज हिमाचल । बड़सर
राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोपड़ी का छात्र अर्णव जसवाल अब जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ेगा। कक्षा छठी के लिए उसका चयन हुआ है। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोपड़ी में स्कूल स्टाफ ने भोटा स्कूल के केंद्रीय मुख्य शिक्षक संदीप शर्मा से उपरोक्त विद्यार्थी को अभिभावकों सहित सम्मानित करवाया। इस अवसर पर कुलदीप कुमार और अंजना कुमारी सहित स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य उपस्थित रहे।





