आवाज हिमाचल। हमीरपुर
ज्योत्सना आईटीआई और जय भारती कॉलेज लोहारीं में स्वास्थ्य विभाग हैल्थ और वेलनेस सेंटर ख्याह से सीएचओ दीक्षा शर्मा और आशा वर्कर अंजना कुमारी ने 70 प्रशिक्षुओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाईं और सभी स्टॉफ और प्रशिक्षुओं को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीएचओ दीक्षा शर्मा ने प्रशिक्षुओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है। बच्चों के पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाना जरूरी है और उन्होंने बताया कि हर बच्चे को पेट की बिमारियों से बचने के लिए खाना खाने से पहले अपने हाथ साबुन से साफ करने चाहिए। इस मौके पर दीक्षा शर्मा ने कृमि मुक्ति के लाभ बताते हुए कहा कि अपने बच्चे को एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य देने का अवसर न छोडें।





