आवाज हिमाचल। हमीरपुर
राजकीय महाविद्यालय धनेटा में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर नीलम कुमारी ने की। कार्यकारी प्राचार्य कहा कि वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण से संबंधित पूरे संसार भर में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आज सभी शिक्षण संस्थानों में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का सृजन किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जीवन में शिक्षा का महत्व और जीवन के सर्वांगीण विकास की स्थितियों के बारे में अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिला और पुरुष परिवार समाज तथा देश की एक सशक्त धुरी है तथा उनके विकास के बिना कोई भी समाज, देश उन्नति के पथ पर अगर कर नहीं हो सकता, इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा और अपना विकास करते हुए अपने परिवार तथा देश को विकास के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। प्रो. अग्निहोत्री ने छात्रों को रैगिंग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। नशे से कैसे बचा जाए, के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। महाविद्यालय धनेटा की छात्रवृत्ति समिति ने महाविद्यालय के छात्रों को राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में भी अवगत करवाया गया। छात्रवृत्ति समिति के समन्वयक डॉ. प्रीतम ने महाविद्यालय के छात्रों को छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा उसके लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता है और कैसे उनका तैयार करना है के बारे में भी विस्तृत व्याख्यान दिया। इस अवसर डॉ. रजनीश कुमार, प्रोफेसर मदन सिंह, डॉ. अजय कुमार तथा कार्यालय अधीक्षक सुषमा कुमारी, विक्रम सिंह, अशोक कुमार तथा अन्य गैर शिक्षक वर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहा।





