April 8, 2026 5:11 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भगवती स्कूल में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

आवाज हिमाचल। नादौन

भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया, जिसमें कक्षा नर्सरी से 12वीं के बच्चों को कृमि मुक्ति एल्बेंडाजॉल और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को विटामिन-ए की दवाई भी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आरती कटोच ने बच्चों को दवाई के बारे में बताया कि यह दवाई बच्चों के लिए कितनी उपयोगी है और साथ ही उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक समस्या है। ये कृमि बच्चों के शारीरिक विकास को नुक्सान पहुंचाते हैं और साथ ही खून की कमी, कुपोषण जैसी समस्याओं को जन्म देते हैं। हमें अपने आप को व अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखना है, नाखून साफ और छोटे रखने चाहिए, खाने को ढ़क कर रखना चाहिए, जूते पहनने चाहिए, साफ पानी से फल व सब्जियां धोनी चाहिए और अपने हाथ साबुन से धोएं, विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद, तभी हम बीमारियों से मुक्ति पा सकते है। बच्चों को इन सब बातों को अपने जीवन में अमल करने के लिए प्रेरित किया।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This