February 25, 2026 4:17 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सुजानपुर में नहीं हैं किसी भी डिवीजन कार्यालय की जरूरत बोले नवनिर्वाचित विधायक

  • डिवीजन के बिना भी सुजानपुर में चलता हैं काम, चुनाव के बाद बदले विधायक के सुर
  • आवाज हिमाचल। हमीरपुर

इसे सियासी विरोध माने या व्यक्तिगत सियासी विरोध कि अब सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने सुजानपुर में बीजेपी कार्यकाल में खोले आईपी एच व विधुत विभाग के डिबिजनों की जरूरत को ही सिरे से नकार दिया! चुनाव में जीत के बाद बदले सुरों के संवाद में मिडिया कर्मियों से बात करते हुए कैप्टन रंजीत ने कहा कि सुजानपुर में बिजली व पानी के खोले जाने बाले डिवीजनों की कोई जरूरत नहीं हैं! इनके बिना सुजानपुर का काम चला हुआ हैं! सवाल यह हैं कि सुजानपुर की जनता की मांग पर बीजेपी के कार्यकाल में खुलने के लिए घोषित इन कार्यालयों के खोले जाने से इन विभागों से संबधित कामों में न केवल तेजी आनी थी बल्कि डिवीजन स्तर पर होने बाले कामों की स्वीकृति के लिए सुजानपुर की जनता को हमीरपुर के चककरों से भी निजात मिलनी थी! लेकिन हैरानी यह हैं कि उसी सुजानपुर की जनता से जनादेश हासिल करने के बड़ अब विधायक महोदय को इन डिवीजनों की जरूरत ही महसूस नहीं हो रही हैं और इन डिवीजन कार्यालयों को सुजानपुर में खोलने की संभावनाओं को विधायक ने सिरे से ख़ारिज किया हैं!

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This