April 11, 2026 1:41 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कांग्रेसी प्रवक्ता खुद कभी पंच,प्रधान तक नहीं बने और उंगली पांच बार के सांसद पर उठाते है : विनोद ठाकुर

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल पर पलटवार करते हुए जिला सचिव विनोद ठाकुर ने कहा कि किसी और पर उंगली उठाने से पहले प्रेम कौशल अपना खुद का पारिवारिक आचरण संभाले खुद तो अपने आचरण के कारण कभी पंच प्रधान तक नहीं बने और दो बारी विधायक का चुनाव भी लड़कर अपनी जनता के समक्ष किरकिरी करवा चुके हैं इसलिए अपने ज्ञान को अपने तक ही सीमित रखें क्योंकि उनके ज्ञान से जनता भली-भांति परिचित है कि उनका व्यवहार अपने लोगों में कैसा रहा है अक्सर वह पार्टी में अपने धोखेबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं और अपने नेताओं को खुश करने के लिए अनुराग सिंह ठाकुर का सहारा ले रहे हैं प्रेम कौशल ना भूले कि जिन पर वह उंगली उठा रहे हैं वह हिमाचल प्रदेश हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं जनता ने उन्हें लाखों वोटो के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है रही गांधी परिवार पर उंगली उठाने की तो जब राहुल गांधी सभी लोगों से उनकी जाति पूछते है और देश में जाति जनगणना करवाना चाहते हैं तो जनता भी उनकी जाति को जानना चाहती है कांग्रेस को खुलकर राहुल गांधी की जाति को जनता के समक्ष रखना चाहिए ना की बात को तोड़ मरोड़कर जनता के समक्ष रखें और रही बात राहुल गांधी के ज्ञान की उसे देश की जनता ने अक्सर लोकसभा में कांग्रेसी नेताओं द्वारा पर्ची देते हुए देखा है उसके लिए वह स्वयं हंसी के पात्र बनते हैं इसमें ना देश की जनता का और ना ही भारतीय जनता पार्टी का दोष है| विनोद ठाकुर ने कांग्रेसी प्रवक्ता पर तंज करते हुए कहा कि उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो चुकी है जिला हमीरपुर में तीन में से दो विधानसभाओं भाजपा प्रत्याशियों को जितवा कर अनुराग सिंह ठाकुर ने अपना परचम लहराया है वह भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार होते हुए और लोकसभा के चुनाव में प्रदेश मुख्यमंत्री की विधानसभा से भी लिड लेकर पांचवीं बार सांसद बने हैं इसलिए कांग्रेसी प्रवक्ता को मुफ्त में एक सलाह है अपने आकाओं को खुश करने के लिए छोटे भैया नेतागिरी से परहेज करें।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This