- आईटीबीपी, सीआरपीएफ व बीएसएफ के जवान पंहुचे हमीरपुर
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर की सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय सुरक्षा वल संभालेगा। राज्य पुलिस पर चौथे लेयर की सुरक्षा का जिम्मेदारी रहेगी। उपचुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी, सीआरपीएफ व बीएसएफ के जवानों की तीन यूनिटों को तैनात किया जाएगा। तीनों ही यूनिट के जवान चुनावी ड्यूटी को लेकर हमीरपुर मे पंहुच चुके है जिनके रहने की व्यवस्था भी जिला पुलिस ने की है। चुनाव से दो सप्ताह पहले हमीरपुर शहर को छाबनी में तबदील कर दिया जायेगा। समूचे विधानसभा क्षेत्र पर केंद्रीय सुरक्षा बल का पहरा रहेगा। विधानसभा की सीमाओं पर राज्य पुलिस, इलेक्शन कमीशन तथा पेरामिलिट्री फोर्सेज तैनात रहेगी। उप चुनाव को शांति पूर्वक करवाने की व्यवस्था को लेकर हमीरपुर मे यह तमाम इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल एसपी राजेश कुमार के मुताबिक आईटीबीपी, सीआरपीएफ तथा बीएसएफ के जवान सहित जिला पुलिस उपचुनाव में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। आईटीबीपी की युनिट भी जल्द ही पहुंच जाएगी।





