- महिला मंडलों में करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं, कमेटी ने बांटे ईनाम
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
ठाकुरद्वारा गौशाला जामली धाम में मेले का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। गौशाला कमेटी ने नई फसल ओरुआ मंदिर मे चढ़ाने व गौमाता की पूजा कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में क्षेत्र की पंचायतों के महिला मंडलों ने भाग लिया। महिला मंडलों के बीच इस मेले में कई प्रतिस्पर्धाएं भी कारवाई गई। महिला मंडलों ने स्वदेशी संगीत, भाषण प्रतियोगिता, कुर्सी रेस, जलेबी रेस, बोरी रेस व मटका फोडो प्रतियोगिता में भाग लिया। कमेटी द्वारा प्रथम, द्वितीय टीमों को ईनाम देने के साथ-साथ सभी भाग लेने वाले महिला मंडलों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देने का भी निर्णय लिया। इसके आलावा मेले मे पंहुचे भारी मात्रा में लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। इस मौके पर महिला मंडल भलेडा, गाहरा, गजोह, स्वाहल, मझोट, शेर ने भाग लिया। मेले में प्रधान रसील सिह मनकोटिया, कै. प्रताप सिह, जगदीश चन्द, संजीव शर्मा, राजेश दीवान, लाला ओंकार चन्द, तिलक शर्मा, रमेश शर्मा, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार व प्रकाश चन्द भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।





