March 18, 2026 4:21 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भोरंज के 800 परिवारों की प्यास बुझाएगी 1 करोड़ 34 लाख से बनी योजना

  • जलशक्ति विभाग ने योजना का लिया ट्रायल, जल्द होगा लोकार्पण
  • भीषण गर्मी में भी अब बेहड़बीं व पैंहजवीं गांवों को मिलेगा पर्याप्त पानी

आवाज हिमाचल। भोरंज

जिला हमीरपुर की भोरंज विधानसभा के 800 घरों की प्यास एक करोड़ चौतिस लाख की योजना बुझाएगी। भीषण गर्मी के बीच लोगों की प्यास बुझाने मे जलशक्ति विभाग की यह नई योजना कारगर सिद्ध होगी। लोगों को बस अब इस योजना के लोकार्पण का इंतजार है। जलशक्ति विभाग ने इस योजना को तैयार करने के बाद ट्रायल पर चलाया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद विभाग इसका लोकार्पण कर सकता है। विभागीय जानकारी के मुताबिक भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत भकेहड़ा के दो गांवो को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के लिए नई पेयजल योजना का निर्माण किया गया है जिसका ट्रायल किया जा रहा है। जलशक्ति विभाग सब डिवीजन लदरौर के अधीन बनी इस नई योजना के लिए 55000 लीटर क्षमता वाले भंडारण टैंक का निर्माण किया गया है। जिसमें पानी लिफ्ट करने के लिए 25 अश्व शक्ति वाली मोटरों को स्थापित किया गया है तथा योजना से टैंक तक पानी पंहुचाने के लिए 1470 मीटर मेन पाइप लाइन तथा अढ़ाई किलो मीटर तक दूसरी पाइपों को बिछाया गया है। इस योजना से बेहड़बीं व पैंहजवीं गांवों के करीब 800 घरों को पानी की आपूर्ति की जायेगी।

बॉक्स

भोरंज में लोगों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सके इसके लिए जलशक्ति विभाग हर घर नल, जल योजना के तहत 250 नलों को लगाएगा। स्थानीय प्रधान कमलेश कुमार ने बताया कि विभाग की इस योजना के ट्रायल के दौरान ही लोगों को पर्याप्त पानी मिलना शुरू हो गया है। इस भीषण गर्मी के बीच कई बार ऐसा मौका आया है कि लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ा है।

बॉक्स
क्या कहते हैं सहायक अभियंता

जल शक्ति विभाग सब डिबीजन लदरौर के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह पठानिया का कहना है कि बेहडवीं उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण पर एक करोड़ 34 लाख रूपए खर्च किए गए हैं। इन दिनों योजना का ट्रायल चला हुआ है और दोनों गांवों को पर्याप्त पानी दिया जा रहा है। विभाग जल्द ही इस योजना का उद्घाटन करवा कर जनता को समर्पित करेगा।

 

बॉक्स

भकेहड़ा पंचायत में नई पेयजल योजना के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने मेरी एक बार की मांग पर इसका निर्माण करवाया है। इस योजना से करीब 800 परिवारों को लाभ मिलेगा।

सुरेश कुमार,विधायक, भोरंज विस क्षेत्र।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This