आवाज हिमाचल।हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में बुधवार को नशा निषेध दिवस, जिसमें आज की युवा पीढ़ी जो नशे की दलदल में फंसती जा रही है उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताकर जागरूक किया गया और स्वस्थ जीवन जीने का तरीका बताया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे। विद्यालय प्रबंधन से प्रधानाचार्या नैना लखनपाल ने विद्यार्थियों को नशामुक्त कराने का दृढ़ निश्चय करवाने व नशा त्यागने का संदेश देकर विद्यार्थियों को भविष्य के लिए एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।





