February 5, 2026 7:07 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

अनुराग पांच लाख से अधिक मतों से जीत कर रचेंगे इतिहास : नवीन शर्मा

  • केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को अतुलनीय व अद्भुत बनाने के लिए नहीं छोड़ी कोई कसर

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांच लाख से अधिक मतों से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत कर इतिहास रचेंगे। शर्मा ने कहा कि अनुराग ने प्रदेश में रेल सेवा का अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि ऊना से अम्ब, अंदौरा, माता चिंतपूर्णी दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुंचाने का काम किया है और हमीरपुर पार्लियामेंट को देश के कोने-कोने से जोडऩे के लिए 13 ट्रेनें चलाने का काम अनुराग ठाकुर ने किया है। नवीन ने कहा कि बिलासपुर में एम्स, हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज, ऊना में पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर, विभिन्न फोरलेन को स्वीकृति करवा कर प्रदेश के विकास में पंख लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर पार्लियामेंट में जितना विकास करवाया है उसकी कांग्रेस के नेता कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। नवीन ने कहा कि हमीरपुर पार्लियामेंट के लिए अनुराग ठाकुर ने ऊना में 150 करोड़ की लागत से फूड पार्क ऊना में आईसीओएल का 507 करोड़ की लागत से डिपो बना कर तैयार कर दिया है। दो हज़ार करोड़ की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण करवा कर युवाओं को रोजग़ार प्राप्ति का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। 33.10 करोड़ की लागत से हमीरपुर के बायपास का निर्माण करवाया, 1200 करोड़ की लागत से हमीरपुर-मंडी-धर्मपुर हाइवे, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 25 नए नेशनल हाइवे स्वीकृत करवा कर सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को अतुलनीय व अद्भुत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार पांच लाख से अधिक मतों से विजयी बना कर केंद्र में ताकतवर सरकार बनाने का मन बना लिया है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This