आवाज हिमाचल। हमीरपुर
नादौन उपमंडल के वल्हढूहक मे एक स्लेटपोश दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है! आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन इस आगजनी की घटना मे पीड़ित परिबार को लाखों रूपये के नुकसान का अनुमान है! बताया जा रहा है कि घटना शनिवार को पेश आई है गनीमत यह रही कि इस घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है! प्रत्यक्षदर्शियो की माने के मुताबिक करतार चंद पुत्र परसराम गाँव वल्हडुहक के दो मंजिला मकान मे शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई! आग लगने का पता तब चल पाया जब आग की लपटों के साठ धुएँ के गुबार निकलना शुरू हुए! समस्त ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया था कि ग्रामीणों के प्रयास न काफ़ी साबित हुए! आग की सूचना अग्निश्मन विभाग को भी दी गई! अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी व गाडी मौके पर पंहुची और बड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तक तक मकान के अंदर रखा सारा सामन जलकर राख़ हो चूका था! इस घटना मे ग्रामीणों के मुताबिक पीड़ित गरीब परिबार को करीब 10 लाख रूपये का नुकसान हुआ है! वहीं हल्का पटवारी ने मौके पर पंहुचकर नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारीयों को भेज दी है!





