March 2, 2026 3:46 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

देश में आंतरिक सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार ने किया सर्वश्रेष्ठ काम : अंकुश दत्त शर्मा

  • भाजपा मीडिया पैनलिस्ट का आरोप- कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व, भारतीय सेना के पराक्रम पर उठाए सवाल, तो राम मंदिर निर्माण और धारा 370 को हटाने का किया विरोध

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व मीडिया पैनलिस्ट अंकुश दत्त शर्मा ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व और भारतीय सेवा के पराक्रम पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का विरोध किया है तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आए दिन बड़े बड़े भ्रष्टाचार सामने आते थे। 2014 के बाद भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी कमी आई। आंतरिक सुरक्षा में मामले में देश मोदी सरकार ने सर्वश्रेष्ठ काम किया है। 2014 से पहले देश में आतंकी हमले होते थे। हमारे देश को निशाना बनाया जाता था। 2014 के बाद देश में आतंकवाद कहीं भी नजर नहीं आया। अब कोई हमारे देश की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करता। कुछ लोग देश में तुष्टिकरण के आधार पर देश को दबाना चाहते थे। कांग्रेस कई दशकों से गरीबी हटाओ का नारा देती रही और वे आज भी गरीबी हटाने का नारा दे रहे हैं। 70 साल से यही नारा देते आ रहे हैं, लेकिन ये लोग गरीबी हटा नहीं पाए। कांग्रेस का गरीबों से कोई नाता नहीं है। उन्होंने ने कहा कि देश में यदि किसी ने गरीबों के बारे में सोचा और गरीबों के लिए काम किया तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजनाएं चलाकर देश के गरीबों का भला किया। देश के विकास के लिए काम किया। कांग्रेस को घेरते हुए अंकुश दत्त ने कहा कि कांग्रेस आज तक देश को जाति के आधार पर बांटते आई है और अब रंग भेद से बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 लागू की थी और वो कहते थे कि यदि यह धारा हटाई गई तो पता नहीं क्या हो जाएगा खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन पीएम मोदी ने एक बूंद भी नहीं गिरने दी और आज कश्मीर में शांति है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अभी तक नहीं भूली है कि बालाकोट में जब भारतीय सेनाओं ने जब पाकिस्तानी आतंकवादी कैंप तबाह किए तो इसी कांग्रेस में हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाए थे। अंकुश दत्त ने कहा कि जो कांग्रेस मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु श्री राम को काल्पनिक बता सकती है उससे कुछ भी उम्मीद नहीं की जा सकती , कांग्रेस ने हमेशा जनता को धोखा देने का काम किया है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री रहते, हिमाचल और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास को गति दी और अब अनुराग ठाकुर जनता के आशीर्वाद से 5 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रहित में साथ देने का काम करेंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This