आवाज हिमाचल।हमीरपुर
बड़सर विधानसभा से विशाल शर्मा ने आजाद प्रत्याशी नामांकन भरा है। कांग्रेस प्रत्याशी के टिकट आवंटन को लेकर खफा चल रहे युवा नेता विशाल शर्मा ने दोनों ही दलों के प्रत्याशीयों के विरोध मे यह कदम उठाया है। विशाल शर्मा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके है और बड़सर कांग्रेस के टिकटर्थियों मे से एक थे। इस दौरान विशाल ने कहा कि इंद्रदत्त लखनपाल ने अपना ईमान बेचकर जिस तरह से बड़सर की जनता से विश्वासघात किया है, जनता उनके खिलाफ है और मेरा चुनाव भी उनके ही खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता की अनदेखी कर कमजोर केंडिडेट को टिकट दिया है जिसका कार्यकर्ताओं मे भारी विरोध है। मैने टिकट बदलाव को लेकर आबाज उठाई थी लेकिन पार्टी ने टिकट न बदलकर कार्यकर्ताओं के विश्वास से धोखा किया है। इस लिए बड़सर की जनता की मांग पर मुझे चुनावी मैदान मे उतरना पड़ा है। बड़सर की जनता का विश्वास व आशीर्वाद मेरे साथ है।





