मुख्यमंत्री नामांकन समारोह मे जनसभा को करेंगे संबोधित
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उतना पैसा पिछले दस सालों में नहीं मिला जितना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मात्र 14 माह के कार्यकाल में दिया है। यह बात केबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने मैहरे मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। मंत्री धर्माणी ने कहा कि पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने केवल पैसों के लिए अपना ईमान बेचा है और अब भाजपा प्रत्याशी के तौर पर केवल वोट की राजनीति के लिए जनता के बीच झूठ बोल रहे है कि मुख्यमंत्री ने बड़सर की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन सभी बागियों का कोई भी काम ऐसा नहीं था जो जनता से जुड़ा हो उसे कभी रोका गया हो। उन्होंने कहा कि बिझड़ी ताल स्टेडियम के मंच से इंद्रदत्त लखनपाल ने जो भी डिमांड रखी मुख्यमंत्री ने आपदा के बाबजूद उन सभी मांगों को स्वीकृति दी लेकिन अपना ईमान बेचकर भाजपा मे शामिल हुए विधायक बड़सर की अनदेखी का आरोप लगा रहे है। इस बात को बड़सर की जनता भी जान व समझ चुकी है कि कौन सही और कौन गलत कह रहा है। उन्होंने कहा कि बागियों ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार को गिराने का प्रयास ही नहीं किया बल्कि जनता के साथ विश्वासघात भी किया है। उन्होंने कहा कि ईमान बेचने वाले विधायकों के कारण प्रदेश पर उप चुनावों का बोझ पड़ा है लेकिन इन्हें प्रदेश की जनता के सुख दु:ख से कोई वास्ता नहीं है अगर इन्हे वास्ता है तो केवल मात्र खुद से और अपने फायदे से। धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस चुनावों मे धन बल के खिलाफ जनबल की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा व बागियों के साथ सत्य और असत्य की इस लड़ाई में जीत के लिए कांग्रेस ने पहली बार धरती पुत्र के नाम पर सुभाष ढटवालिया को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है। इस लड़ाई में मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता खड़ा है और बड़सर की जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर हिमाचल मे शुरू हुई खरीद फरोखत की राजनीति को सबक सिखाएगी! बड़सर मे कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है, कांग्रेस सरकार की 14 माह की उपलब्धियों व नीतियों को लेकर जनता के बीच सुभाष ढटवालिया के लिए वोट मांग रही है जहां जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। बड़सर में कांग्रेस लगातार चौथी और धरती पुत्र के नाम पर पहली बार जीत हासिल कर रही है। इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया मुख्यमंत्री की उपस्थिति मे 14 मई को अपना नामांकन भरेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
Advertisement

Cricket Score
Stock Market
Stock Market Today by TradingView
Latest News

दो दिनों तक चले नववर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबाजी के साथ मनाया नया साल
January 1, 2024
No Comments
You May Like This
मरीज से मारपीट का आरोपी डॉक्टर टर्मिनेट
Awaz Himachal
December 25, 2025
राजीव राणा की नियुक्ति से पिछड़ा वर्ग समाज को मिलेगी सशक्त आवाज
Awaz Himachal
December 24, 2025
राजनीतिक दबाव में काम कर रही है पुलिस, नशे के खिलाफ कार्रवाई में दिख रही है दोहरी नीति : इंद्रदत्त लखनपाल
Awaz Himachal
December 24, 2025
पहली बैठक में SDM स्वाति डोगरा का संतुलन, लेकिन अफसरशाही बनी विवाद की जड़
Awaz Himachal
December 24, 2025

लदरौर क्षेत्र की पेयजलापूर्ति शीघ्र बहाल करने को अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी: अंकुश दत्त शर्मा
Awaz Himachal
March 28, 2025
Why Your Solana NFTs Deserve a Backup Plan (And How the Phantom App Nails It)
Awaz Himachal
March 28, 2025

रैफल ड्रॉ में रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अंशदान दें और बड़े ईनाम भी जीतें: डीसी
Awaz Himachal
March 25, 2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बाबू राम राही का निधन
Awaz Himachal
March 21, 2025

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमए हिस्ट्री व पॉलिटिकल साईंस शुरू करने की घोषणा की
Awaz Himachal
March 12, 2025