February 5, 2026 11:07 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कांग्रेस की नाव को दीमक की तरह खोखला करने में जुटे संगठन के कुछ नुमाइंदो से पार्टी को बचाना प्राथमिकता : कृष्ण चौधरी

कहा- मैं चुनाव लडऩा व लड़ाना ही नहीं जानता हूं अपितु चुनाव को जितना भी जानता हूं

पार्टी के लिए काम किया है आगे भी करूंगा, मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत करने के लिए दिन रात लडूंगा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

बड़सर में विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की टिकट फाइनल होने के बाद टिकट की दौड़ मे रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण कुमार चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पार्टी ही उनके लिए सर्वोपरि है और वह किसी भी परिस्थिति में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े हैं। कृष्ण ने कहा कि बड़सर मे मुख्यमंत्री के चेहरे को प्रत्याशी मानकर पार्टी हित में काम किया जाएगा, लेकिन उससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को पार्टी के लिए कैसर बन चुके संगठन के दीमकों के बारे में अवगत करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि चंद लोग पार्टी को संगठन के नाम पर पर्दे के पीछे से दीमक की तरह खोखला करने में जुटे हैं, यदि समय रहते इन दीमकों का सही इलाज नहीं किया गया तो यह बड़सर मे कांग्रेस के लिए नुक्सानदायी होंगे। इसलिए इन लोगों के खिलाफ पार्टी हाईकमान को सोचने की जरूरत है क्योंकि इन दीमक बने नुमाइंदो की वजह से ही बड़सर में भी उप चुनाव की स्थिति पैदा हुई और अब यह लोग खुद को पार्टी हितैषी बताकर कांग्रेस की नाव में छेद करने में फ्रंट लाइन पर हैं। कृष्ण ने कहा उन्होंने पार्टी के लिए दिन रात मेहनत की है और तीन बार कांग्रेस प्रत्याशी को लगातार जीत दिलवाकर विधानसभा भेजा है। पार्टी के कर्मठ सिपाही के तौर पर काम किया है आगे भी निरंतर इसी विचारधारा से काम करेंगे और मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत करने मे उनके साथ खड़े रहेंगे। सोशल मीडिया पर आजाद चुनाव लडऩे की अफवाहों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस परिवार में पैदा हुआ हूं और कांग्रेस पार्टी ही मेरा घर है, जो भी अफवाहें चल रही है वह निराधार है, मैं किसी भी परिस्थिति में मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं आगे भी रहूंगा। चुनावों में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जायेगी उसे निभाते हुए मुख्यमंत्री के हाथ को सशक्त किया जायेगा, क्योंकि मैं चुनाव लडऩा व लड़ाना ही नहीं जानता हूं अपितु चुनाव को जितना भी जानता हूं। कृष्ण बोले टिकट मांगना सबका अधिकार है, टिकट की दौड़ में मैं सबसे आगे रहा इसके लिए बड़सर की जनता का तहदिल से आभार करता हूं, हाईकमान ने प्रत्याशी का चयन किया है जिस फैसले का भी मैं स्वागत करता हूं। बड़सर की जनता से मिले प्यार के लिए मैं हमेशा कर्जदार रहा हूं जिस तरह पहले जनता की सेवा करता आया हूं आगे भी सिलसिला जारी रहेगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This