ईमान बेचने व सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने वालों को जनता देगी जबाब
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को जो गारंटिया दी उन्हें जनता ने पसंद किया और कांग्रेस पार्टी को वोट देकर सत्ता पर बिठाया लेकिन भाजपा नेता जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने षड्यंत्र रचकर न केवल सरकार को गिराने का प्रयास की नहीं किया बल्कि जनता के विश्वास को भी तोड़ा है। प्रदेश की जनता भाजपा को इसके लिए कभी माफ़ नहीं करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। कौशल ने कहा कि हमीरपुर जिला का सौभाग्य है उसे दूसरी बार मुख्यमंत्री मिला है, लेकिन भाजपा ने राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त कर देव भूमि हिमाचल में गंदी सियासत को जन्म दिया जिसे देव भूमि में कभी स्वीकार नहीं किया जायेगा। भाजपा ने अपने सियासी लाभ के लिए कांग्रेस के बागी विधायकों की खरीद फरोख्त कर केवल इस्तेमाल किया है। अब इन बागियों की हालत न घर की न घाट वाली हो चुकी है। निर्दलीय विधायकों पर बोलते हुए कौशल ने कहा कि इन्हें इस्तीफा देने की क्या जरूरत थी, ये आजाद थे किसी भी पार्टी का समर्थन कर सकते थे लेकिन इन्होने इस्तीफा स्वीकार होने से पूर्व ही भाजपा को ज्वाइन कर अपने कैरियर को खत्म कर लिया है, अब इनका क्या होगा यह भगवान ही जानता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही आम लोगों की हितैषी रही है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के आमजन की पीड़ा को समझते हुए कर्मचारियों को ओपीएस, युवाओं को एक साल में 22 हजार रोजगार, महिलाओं को 1500 रूपये सम्मान निधि, किसानों की फसलों व दूध के मूल्य सहित अन्य गारंटियों को पूरा कर जनता को लाभ पंहुचाया है, जबकि जयराम ठाकुर की सरकार के समय युवा के हकों से खिलबाड़ करते हुए नौकरियां बेची गईं। जयराम ने महिलाओं को मिलने वाली 1500 सम्मान निधि को रुकवाने का प्रयास किया है। कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री के ब्यान ने साबित कर दिया है कि वह ओपीएस योजना के हक मे नहीं हैं। वहीं देश में केंद्र ने अग्निवीर योजना को थोपकर युवाओं के हितों व देश प्रेम की भावना को आहत ही नहीं किया बल्कि रोजगार को भी छिना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ईमान बेचने वाले लोगों व जनता विरोधी नेताओं के खिलाफ जनता अपने वोट की चोट पर बाहर का रास्ता दिखाएगी।
बॉक्स
कांग्रेस नारा लगा रही है कि एक वोट सीएम एक वोट पीएम के सवाल पर बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह नारा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में दिया है क्योंकि भाजपा हाईकमान ने कांग्रेस के बागी विधायकों को जबरदस्ती उनके ऊपर थोपा है। हमीरपुर में भाजपा के लोग एक बार मुख्यमंत्री खो चुके हैं अब दोबारा फिर उस गलती को नहीं दोहराना चाहते हैं। कौशल ने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से काम करती है आगामी 6 विधानसभा व 4 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
जयराम ठाकुर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनने के बाद ओपीएस जारी रखेंगे के ब्यान पर बोलते हुए कौशल बोले कि जयराम ठाकुर को सत्ता की भूख है जिस तरह का राजनितिक षड्यंत्र उन्होंने रचकर प्रदेश को उप चुनावों में धकेला है उससे उनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है। अपनी सियासी जमीन को बचाने के लिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं जबकि सच्चाई ये है कि प्रधानमंत्री ने अपने ब्यान मे स्पष्ट किया है कि ओपीएस योजना के किए उनके पास कोई स्थान नहीं है। यह कांग्रेस ही है जिसने प्रदेश में कर्मचारियों युवाओं, महिलाओं, किसानों के दर्द को समझते हुए उन्हें राहत पंहुचाने का काम किया है।
प्रेम कौशल ने बागियों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के 6 विधायकों ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोगों ने जिन्हें चुनकर विधानसभा भेजा उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात कर इन बागी विधायकों ने अपना ईमान बेच दिया अब भाजपा की टिकट पर मैदान में है ऐसे दलबदलू नेताओं को प्रदेश की सियासत से बाहर कर जनता हिसाब बराबर करेगी।





