March 4, 2026 4:49 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को मिल रहा अधिकार: आशीष शर्मा

भाजपा हमीरपुर का अनुसूचित जनजाति सम्मेलन आयोजित

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर का अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधियों का सम्मेलन हमीरपुर में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने शिरकत की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना था.
विधायक आशीष शर्मा ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि सभी का आशीर्वाद लेने का मौका इस कार्यक्रम में मिला।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, डॉ बीआर अम्बेडकर जैसी कई ऐसी शख्शियत रहीं हैं जिन्होंने पिछड़े वर्ग से आने के बावजूद अपने ज्ञान व हुनर का परचम लहराया। अगर रामायण पढ़ने या सुनने को मिलती है तो वो वाल्मीकि जी के कारण सम्भव हुआ है। प्रभु श्री राम के वैभव, मर्यादा व सूर्यवंशी होने का पता वाल्मीकि जी की रामायण से चलता है। डॉ अम्बेडकर ने देश को संविधान दिया। जिस पर आज पूरा देश चल है। विधायक ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो सरकार चली है, वह काबिले तारीफ है। मुख्यमंत्री बनने के बाद आज दिन तक मोदी ने कोई छुट्टी नहीं ली और देशसेवा में लगे हुए हैँ। मेरा भी सौभाग्य है कि भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूँ। मोदी के नेतृत्व में विकास के यज्ञ में आहुति डालने का अवसर उन्हें भी मिला है। उन्होंने कहा कि जाति से नहीं इंसान कर्म से पहचाना जाता है। समाज का कल्याण तभी सम्भव है सब सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। समाज के वँचित और पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा के साथ जोड़ना भाजपा का ध्येय है और यह काम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार अनुराग ठाकुर को पांच लाख से अधिक मतों से विजयी बनाएंगे।
अगर उनका इस्तीफा भी मंजूर होता है तो विधानसभा उपचुनाव भी साथ होंगे। जहां केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी वहीं प्रदेश में भी भाजपा सरकार आसीन होगी। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

भाजपा ने महिलाओं को दिया मंच :उषा बिरला

जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने कहा भाजपा ने महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच दिया।
उषा बिरला ने बताया कि भाजपा ने गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जिसमें अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई गई संसद मोबाइल सेवा हजारों लोगों को लाभ पहुंच चुकी है। युवाओं की बात करें तो युवाओं को नशे से दूर करने के लिए तथा शारीरिक विकास के लिए संसद महाकुंभ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I इसी प्रकार से जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने सरकार एवं राज्य द्वारा चलाई गई अनेकों योजनाओं के बारे में सभी को बताया। इस उपलक्ष पर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ,मंडल महामंत्री सुरेश सोनी ,मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, राजेश सैजल, प्यारेलाल शर्मा, वीणा शर्मा ,कमलेश परमार, रसील सिंह मनकोटिया ,अजय शर्मा, राजकुमारी ठाकुर ,नीना ठाकुर विमला देवी, दीक्षित शर्मा ,सौरभ शर्मा व भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This