April 9, 2026 5:13 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

ऊना हमीरपुर हाइवे पर एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा, तीन गंभीर

दियोटसिद्ध से श्रद्धालुओं को वापिस अमृतसर लेकर जा रही थी पिकअप गाडी, समूर खुर्द में हुई दुर्घटनाग्रस्त

आवाज हिमाचल। ऊना 
सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मे माथा टेकने के बाद पंजाब वापिस जाते समय ऊना के समीप श्रद्धालुओं से भरी डबल डेक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना में करीब 15 श्रद्धालु घायल हुए है जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। पिछले एक सप्ताह में ऊना हमीरपुर हाइवे पर यह दूसरी दुर्घटना का मामला सामने आ चुका है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद समूर खुर्द मे यह हादसा पेश आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर के रहने वाले श्रद्धालु पिकअप को डबल डेकर बनाकर बाबा बालक नाथ माथा टेकने के लिए गए थे जहां से वापस घर लौटते वक्त उनके साथ समुर खुर्द में यह हादसा पेश आया। तीखे मोड़ पर चालक रफ्तार पर काबू नहीं रख पाया जिसके चलते पिकअप ट्राला बीच सड़क पर पलट गया और हादसे में सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर हादसा होते ही चीख पुकार शुरू हो गई जिसे सुनकर स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना मे पंहुचाया जहां उपचार के दौरान तीन श्रद्धांलुओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

बॉक्स

बाबा बालक नाथ मंदिर मे हर साल चैत्र मास मेलों के दौरान पंजाब से आने बाले श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार होते आ रहे है। इसके पीछे सबसे बड़ी लापरवाही यातायत नियमों की अवहेलना रही है। दीगर यह है कि इन्हे हिमाचल मे पंहुचने पर पूछने बाला कोई नहीं है जिसके चलते यह वाहन तीखी सड़कों पर ओवर स्पीड मे सफर करते है और श्रद्धालुओं की जिन्दगी को खतरे मे डालते है। पिछले एक सप्ताह मे यह दूसरा बड़ा हादसा पेश हो चूका जिसमे पहले हादसे मे भी पांच लोग गंभीर घायल हुए थे जबकि एक की मौत हो गई थी, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर उसी तरह का हादसा घटित हुआ है। लेकिन बिडंबना यह है कि रोजाना यातायात नियमों की अवहेलना के कारण ऊना हमीरपुर हाइवे पर हो रहे हादसों से कोई सबक नहीं लिया जा रहा है।

बॉक्स

हादसे मे 15 लोग घायल हुए है जिनमे तीन लोगों की हालत काफ़ी नाजुक है जिन्हे पीजीआई रैफर किया गया है!अन्य सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

डॉ विकास चौहान चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This