February 17, 2026 8:57 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

जनता तय करे कि उन्हें बिकाऊ विधायक चाहिए या फिर टिकाऊ : मुख्यमंत्री सुक्खू

जयराम ने कुर्सी के लालच में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश, अब जनता ही सिखाएगी सबक

जयराम को मुख्यमंत्री रहते नहीं आई समीरपुर की याद अब रोज लग रहे चक्कर

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
उपचुनावों में जनता तय करेगी कि उन्हें प्रदेश को बचाने वाले विधायक चाहिए या फिर जमीर बेचने वाले। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हमीरपुर के परिधि गृह में पत्रकारों से बात करते हुए कही। मुख्यमंत्री परिधि गृह हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनमानस की समस्याओं को सुनने के लिए यहां पंहुचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका हल किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांगे्रस हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। वहीं उप चुनावों में भी प्रत्याशियों के नाम पर दिल्ली में चर्चा चल रही है शीघ्र ही सभी उपचुनाव सीटों पर कांग्रेस जिताऊ व टिकाऊ प्रत्याशियों घोषणा करेगी। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बोलते हुए कहा है कि उन्हें सपने देखने की आदत है। जनता द्वारा उन्हें सत्ता से बाहर किए जाने के बाद उनकी कुर्सी की भूख कई गुणा बढ़ गई है जिसके चलते जयराम ने धन बल का प्रयोग कर सरकार को गिराने की कोशिश की लेकिन अपनी कोशिश में उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। यही कारण है कि उन्हें अब अपनी नाक बचाने के लिए नौटंकी करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में ज़ब जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने तो उसके बाद वह हमीरपुर कितनी बार आए, समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से कितनी बार मिले लेकिन अब पिछले एक माह से उनका समीरपुर आना जाना निरंतर बढ़ गया है। कांग्रेस के बागी विधायकों को समीरपुर में ले जाकर धूमल के चरणों को पकड़ रहे हैं। इस नौटंकी को धूमल साहब व जनता भली भांति समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा ज़ब प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे तो हमें इस बात की खुशी होती थी कि हमारे जिला के मुख्यमंत्री है हमारे काम भी प्राथमिकता से होते थे जिला का विकास भी होता रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने अपना जमीर बेचा है जनता ने नहीं, उप चुनावों मे जनता ही तय करेगी कि विकाऊ विधायक चाहिए या फिर लोगों के दु:खदर्द को समझने वाले टिकाऊ विधायक चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह जयराम ठाकुर व भाजपा ने धन के बल पर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है अब उसका जबाब देने का समय आ गया है, जनता अपने वोट की चोट से विश्वासघात करने वालों पर प्रहार करेगी।

बॉक्स
दो विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी कांग्रेस, बिछाई नई बिसात

कांग्रेस ने अब विधानसभा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी आक्रामक तरीके से लडऩे को नई बिसात बिछा दी है। हिमाचल में कांग्रेस दो विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारकर भी राज्य सरकार में बहुमत कायम रखने का संदेश देने की तैयारी में है। कांग्रेस ने अब विधानसभा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी आक्रामक तरीके से लडऩे को नई बिसात बिछा दी है। व्यवस्था परिवर्तन के नारे पर चलते हुए दोनों तरह के चुनावों के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग रणनीति बनाते हुए भाजपा को घेरने की कार्ययोजना बनाई है। लोकसभा चुनाव को हल्के में नहीं लेते हुए कांग्रेस अब मंडी संसदीय क्षेत्र से मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। मंडी सीट विक्रमादित्य सिंह के परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह तीन-तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के पिता दिवंगत के.डी. सुल्तानपुरी लगातार छह बार सांसद रह चुके हैं। इन आंकड़ों पर गौर करते हुए ही कांग्रेस ने अब मंडी और शिमला से युवा विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This