February 17, 2026 8:53 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में नई उमंग के साथ बाल वाटिका की कक्षाएं आरम्भ

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में सोमवार से शिक्षा के मंदिर में नई गूंज सुनाई दी। यहां बाल वाटिका द्वितीय और बाल वाटिका तृतीय की कक्षाएं एवं कक्षा पहली और दूसरी की कक्षाएं नए एकदम नई ऊर्जा और ताजगी के साथ प्रारम्भ हुई। शिक्षा के प्रथम सोपान पर कदम रखते हुए नन्हें मुन्ने विद्यार्थीयों के चेहरे उत्सुकता और आनंद से दमक रहे थे। पहले दिन की उपलब्धि को एक यादगार अनुभव बनाते हुए, अध्यापिकाओं ने बच्चों का ह्रदय से स्वागत करते हुए उन्हें स्वागत कार्ड प्रदान किए। कक्षा की गरिमा और शिक्षा के प्रति एकाग्रता दर्शाते हुए अध्यापिकाओं ने कई रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें सर्कल टाइम, रंगों की पहचान, और खेल- खेल में गिनती सीखना प्रमुख रहा। इन गतिविधियों ने न केवल बच्चों के शैक्षिक विकास में योगदान दिया, बल्कि उनके सामाजिक एवं भावनात्मक कौशल को भी मजबूत किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी नन्हे-मुन्ने बच्चों के इस प्रथम कदम का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। स्कूल परिसर में एक नवीनता और ताजगी का माहौल देखने को मिला, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यक्तित्व विकास की ओर अग्रसर होने के सूचक हैं।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This