February 17, 2026 8:57 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

दखयोड़ा गौ सदन में सेवा कर निभाया जा रहा परम धर्म

कमेटी के कुशल नेतृत्व व सेवाधर्म को देख क्षेत्र के बुद्धिजीवी भी कर रहे बढ़चढ़ कर सहयोग

आवाज हिमाचल। बड़सर
संसार में गौ सेवा को परमधर्म माना गया है क्योंकि गौ माता में तैतिंस करोड़ देवी देवताओं का वास होता है और भवगन श्री कृष्ण सहित उनकी गोपियां भी गऊओं से अथाह स्नेह करते थे। इसलिए गौ रक्षा व गौसेवा मे जिसकी प्रवृत्ति है वही नारी गोपी व नर गोप बन सकता है। इसी कड़ी में गौ सेवा को लेकर जिला हमीरपुर के बड़सर स्थित गौ सदन दखयोड़ा मे इस सत्य को चतरित्रार्थ किया जा रहा है। गौ सदन दखयोडा बिझड़ी के ढटवाल क्षेत्र की शुक्कर खड्ड में स्थित है जहां पर लोग दिल खोलकर गौ सेवा के धर्म को निभा रहे हैं। वर्तमान में गौ सदन में 42 पशु है जिनके पालन पोषण का जिम्मा नवनिर्मित कमेटी के संभाला है। गौ सेवा धर्म को क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोग भी विभिन्न सेवाओं के माध्यम से निभाने में जुटे हुए हैं। गौ सदन में रखे पशुओं को बेहतरीन सुविधा मिले इसके लिए गौ सेवक भानुदत्त शर्मा ने दखयोड़ा गौ सदन को अपनी नेक कमाई से तैतिंस हजार रूपये की चारा मशीन व अठरहा हजार रूपये की आटा मशीन भेंट की है। इसके साथ ही नवनिर्मित कमेटी ने गर्मी से गौवंस को बचाने के लिए दस पंखे व चारे की व्यवस्था करते हुए तीन गाडिय़ां हरा घास उपलब्ध करवाया है। समस्त कमेटी सदस्यों ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि हर रविवार को गौ सदन में कारसेवा कर गौ धर्म को आगे बढ़ाएंगे। दीगर यह भी है कि बिझड़ी के एएसआई अनिल शर्मा ने अपनी मेहनत से लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करते हुए यहां मंदिर की स्थापना करवाई, पशुओं को खाने व रहने की बेहतरीन व्यवस्था की, पानी की किल्लत को दूर करने के लिए इस अधिकारी ने दखयोड़ा गौ सदन मे वोर करवाया और अधिक से अधिक लोगों को सदन के साथ जोड़ा। आज उनके सेवा भाव के दीवाने बने दर्जनों गौ सेवक अपनी अपनी समर्थानुसार समय समय पर गौ सेवा धर्म को आगे बढ़ रहे हैं। गौ सदन कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह राणा, सचिव सुरजीत सिंह राणा, पवन शर्मा बिझड़ी व एएसआई अनिल शर्मा ने इस पुण्य के कार्य मे सहयोग करने के लिए समस्त दानियों व गौ सेवकों का आभार जताया है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This