April 7, 2026 5:17 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नहीं सुधरी सड़कों की हालत तो होगा चुनावों का बहिष्कार

बड़सर के संपर्क मार्गों पर मौत और मुसाफिर एक साथ कर रहे सफर

टायरिंग तो दूर सोलिंग भी हुई गायब

आवाज हिमाचल। बड़सर
लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिकांश सड़क मार्ग अपनी बदहाल स्थिति पर आंसू बहा रहे हैं। विभागीय लापरवाही के कारण बदहाल हुए इन संपर्क सड़क मार्गों पर मौत और मुसाफिर एक साथ सफर कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा सड़कों की खराब हो चुकी हालत के बारे कई बार स्थानीय नेताओं व अधिकारियों को अवगत करवाया जा चूका है बाबजूद इसके विभागीय अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। गौरतलब है कि सठवीं से दिख्योडा सड़क मार्ग टिहरी तक पूरी तरह से उखड़ चुका है जिसजे चलते कई दोपहिया वाहन स्किट होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। खराब सड़क के कारण कई युवा घासयल होकर अस्पताल पंहुच चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग रोज हो रही समस्याओं के हल के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा हैं। यहीं आलम जमली से चलैली संपर्क सड़क मार्ग का भी बना हुआ है। इस संपर्क मार्ग को बने हुए 18 साल का समय हो चुका है लेकिन पिछले 18 सालों में विभाग ने एक बार भी इसे सही ढंग से रिपेयर करने की जरूरत नहीं समझी। वर्तमान में इस मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है। इस मार्ग की हालत अभी ऐसी नहीं हुई है पिछले 15 सालों से खराब चल रही है अब तो टायरिंग के साथ सोलिंग का नामोंनिशान भी खत्म हो चुका है। यह सड़क संपर्क मार्ग करीब आधा दर्जन पंचायतों को जोडऩे के साथ साथ बाबा बालक नाथ मंदिर व सच्ची सरकार सिद्ध चानो मंदिर को जोडऩे का साधन भी है लेकिन हजारों बार स्थानीय नेताओं व संबधित अधिकारीयों से गुहार लगाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है जिसके चलते अब क्षेत्र की तीन पंचायतों के लोगों ने आगामी लोकसभा व विधानसभा उप चुनावों के वहिष्कार का मन बना लिया है। लोगों का कहना है कि यदि लोकनिर्माण विभाग इन दोनों सड़क मार्गों की बदहाल हुई दशा को नहीं सुधारता है तो आगामी चुनावों का वहिष्कार किया जाएगा।

बॉक्स

समस्या विभाग के ध्यानार्थ है और शीघ्र दोनों ही सड़कों पर रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।

ई.राजेन्द्र कुमार,अधिशाषी अभियंता,
लोनिवि बड़सर।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This