February 14, 2026 4:26 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

6 को हमीरपुर में भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस : देशराज शर्मा

8 को होगा विशाल कार्यक्रम का आयोजन, 10 को मनाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का जन्मदिवस

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। इस बैठक में पूर्व में हुए पार्टी कार्यों व आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा के मध्यनजर समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा सचिव एवं जिला हमीरपुर भाजपा समन्वय समिति के संयोजक नरेंद्र अत्री भी उपस्थित रहे। देशराज शर्मा ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव और जिला के दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए 2 महीने से भी कम समय रह गया है। भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगामी चुनाव तक सभी पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने व बूथ स्तर पर जुट जाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी हर भाजपा मंडल व जिला स्तर पर कई बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इसके लिए भी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रयासरत रहें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस पर भाजपा हर मंडल स्तर पर रैली निकलेगी। वहीं, 8 अप्रैल को एक बहुत ही बड़ा कार्यक्रम हमीरपुर में करने जा रही है। इसके साथ ही 10 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला भाजपा सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें रक्तदान शिविर, कन्या पूजन, भंडारा आदि आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी उपस्थित रहेंगे। साथ में हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान विधायक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राणा, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल एवं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय हमीरपुर विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा इन कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा के अलावा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, जिला के दोनों महामंत्री राकेश ठाकुर द अजय रिन्टू, जिला उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, उषा बिरला, सचिव विनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, प्रवक्ता चमन ठाकुर, सह प्रवक्ता मनजीत ठाकुर, प्रमिला देवी, कार्यालय सचिव गजेंद्र राम, होशियार सिंह, सोशल मीडिया से अभिषेक दत, आई.टी. से विकास कानव, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पठानिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, पांचों भाजपा मंडलों के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This